20 Apr 2024, 05:15:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दोनों पक्ष अफगानिस्तान में हिंसा में कमी लाए : खलीलजाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2020 10:45AM | Updated Date: Sep 21 2020 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। अफगानिस्तान सुलह के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जल्माय खलीलजाद ने दोहा में चल रही शांति वार्ता के बीच अफगानिस्तान में दोनों पक्षों से हिंसा में कमी लाने का आव्‍हान किया है।

खलीलजाद ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान में हिंसा में वृद्धि हुई है। यह वृद्धि निराशाजनक है क्योंकि इसमें कई अफगानिस्तान के नागरिक की मौत हो रही हैं। अफगानिस्तान शांति वार्ता की हालिया शुरुआत को देखते हुए यह जरूरी है कि दोनों पक्ष हिंसा में कमी लाए।’’ कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच चल रही शांति वार्ता के बावजूद पिछले कुछ दिनों में हिंसक झड़पें और बम विस्फोट हुए हैं।

एक स्थानीय सूत्र ने रविवार को बताया कि अफगानिस्तान के उरुजगान प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकवादी समूह के बीच जारी संघर्ष में कम से कम दस पुलिस अधिकारी और 15 तालिबान सदस्य मारे गए है। उन्होंने कहा उरुजगान के गिजाब जिले में सैकड़ों तालिबान लड़ाकों ने सुरक्षा बलों पर हमले किए और पिछले तीन दिनों में अधिकांश क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »