26 Apr 2024, 13:54:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्‍ड ट्रंप को मिस्ड कॉल देने से पुतिन का इंकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2020 4:23PM | Updated Date: Aug 31 2020 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिस्ड कॉल देने से साफ इंकार किया है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने सोमवार को इन खबरों का साफ तौर पर खंडन किया कि पुतिन ने ट्रंप को किसी प्रकार का मिस्ड कॉल दिया है।
उन्होंने कहा - नहीं तकनीकी रूप से भी मिस्ड कॉल देना संभव नहीं है जैसा कि दावा किया जा रहा है। पेस्कोव ब्रिटेन की पूर्व मंत्री थेरेसा मे के करीबी माने जाने वाले निक टिमोथी के हालिया दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें कहा गया है कि ट्रंप एक बार पुतिन के एक कॉल से चूक गए थे और इसके बारे में अपने कार्यालय में नाराजगी भी व्यक्त की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »