26 Apr 2024, 05:43:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में दो मंजिला रेस्‍टोरेंट गिरा - 29 लोगों की मौत, 28 अन्‍य घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2020 12:27PM | Updated Date: Aug 30 2020 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के शांक्सी शहर में एक दो मंजिला रेस्टोरेंट के गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये हादसा शनिवार को तब हुआ जब रेस्टोरेंट में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी। ये बर्थ डे पार्टी 80 साल के एक व्यक्ति के लिए हो रही थी। मलबे से 57 लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। कुल 28 लोगों के घायल होने की खबर मिली है जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।
 
बताया जा रहा है कि रेस्‍टोरेंट के गिरने की घटना शांक्‍सी प्रांत के लिनफेन शहर में हुई है। श‍िन्‍हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक 840 बचावकर्मी, 100 मेडिकल वर्कर्स और 15 एंबुलेंस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। चीनी टीवी चैनल सीजीटीएन के मुताबिक रात करीब 3 बजकर 45 मिनट पर राहत और बचाव कार्य को बंद कर दिया गया। कुल 57 हताहतों को मलबे से निकाला गया है।
 
चैनल ने बताया कि जिन लोगों को निकाला गया है, उनमें 29 लोग मृत पाए गए है। इसके अलावा 28 लोग घायल हैं जिनमें से 7 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। चीनी मीडिया ने शुरू में मरने की वालों की तादाद 5 बताई थी जो अब बढ़कर 29 हो गई है। बताया जा रहा है कि मलबे से लोगों को निकालने के लिए खोजी कुत्‍तों का भी इस्‍तेमाल करना पड़ा। मलबे को हटाने के लिए भारी मशीनों का इस्‍तेमाल किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »