19 Apr 2024, 23:27:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लेबनान विस्फोट: बेरूत धमाके में दो लाख से अधिक लोग हुए बेघर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 12:24AM | Updated Date: Aug 6 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरूत। लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल आउन ने बुधवार को कहा कि राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुए धमाकों से घरों और आवासीय इमारतों सहित ऊंची इमारतों को काफी क्षति पहुंची है और धमाकों से दो लाख से अधिक लोग बेघर हो गये हैं। राष्ट्रपति ने आज कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई और कहा कि राजधानी में हुए जबर्दस्त धमाकों के बाद दो सप्ताह के लिए आपात स्थिति घोषित की जानी चाहिए। इन धमाकों में कम से कम 100 लोगों की जान चली गयी और 4000 से अधिक घायल हो गये हैं।
 
अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि  लोगों की तलाश के लिए आपातकालीन कर्मचारी  मलबे से लोगों को निकालने के लिए खुदाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरूत बदंरगाह पर मंगलवार को जबर्दस्त धमाके हुए। अधिकारियों ने कहा कि गोदामों में से जब एक गोदाम में रखी गई भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट ने आग पकड़ ली, तो पूरा शहर दहल गया और इससे व्यापक क्षति हुई। इससे जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री हसन दियाब ने बुधवार को तीन दिन का शोक मनाने का आह्वन किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »