26 Apr 2024, 11:59:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में कोरोना के 857 मरीज आए सामने, 43 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2020 7:06PM | Updated Date: Jun 14 2020 7:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में रविवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित 857 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 38,277 और कोरोना संक्रमण से 43 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों के आंकड़ा 2,134 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अचमद यूरिएंटो ने आज संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित 755 और मरीजों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इस तरह कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 14,531 हो गई है। देश के सभी 34 प्रांतों में महामारी ने अपने पांव पसार लिए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान छह प्रांतों रिआउ, रिआउ द्वीप, जाम्बी, सेंट्रल कालीमंतन, नार्थ कालीमंतन और गोरोंटालो से कोई भी कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने नहीं आया था। इंडोनेशिया सरकार नई योजना बनाने की तैयारी कर रही है जिसके तहत लोगों को अपने नियमित कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए अनुमति दी जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »