08 May 2024, 10:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 4.16 लाख लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 73.6 लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 10:18AM | Updated Date: Jun 11 2020 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड 19) से मरने वाले लोगों की संख्या 4.16 लाख से अधिक हो गयी है तथा अब तक इससे 73.6 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं  इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) के  ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 4,16,116 लोगों की मौत हुई है तथा 7357794  लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है।
 
दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे क्रम पर है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 9966 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,86,579 हो गई है। वहीं इस दौरान 357 लोगों की मृत्यु होने से  मृतकों की संख्या बढ़कर 8102 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,37448 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,41029 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब  हुए हैं।
 
विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी  से प्रभावित होने वाले लोगों का आंकड़ा 20 लाख के पास पहुंच गया है। यहां इस संक्रमण से अब तक 1,999900  लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,12,908 लोगों की मृत्यु  हो चुकी है। ब्राजील में  अब तक 772416  लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 39680 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 4,92023 लोग प्रभावित हुए हैं  तथा 6,6350 लोगों ने जान गंवाई है।
 
ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,91,588 लोग  संक्रमित हुए हैं तथा 41223 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्पेन में अब तक 2,42280 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस महामारी ने खूब कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 34,114 लोगों की मौत हुई है और 2,35,763 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,209  लोग संक्रमित हुए हैं  और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है।
 
फ्रांस में अब तक 1,92068 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,322 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,86,522 लोग संक्रमित हुए हैं और 8752 लोगों की मौत हुई है। वहीं पेरू में कोविड-19 से अब तक 207794 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5903 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना से अब तक 1,73,036 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4746 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,77938 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8506 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। मेक्सिको में 15357, बेल्जियम में 9629, कनाडा में 8038,  नीदरलैंड में 6061, स्वीडन में 4795, इक्वाडोर में 3720,  स्विट्जरलैंड में 1936, आयरलैंड में 1695 और पुर्तगाल में 1497 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 113702 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2255 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »