29 Mar 2024, 10:13:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना मरीज का इलाज करते-करते डॉक्टर और नर्स ने कर ली शादी, हुआ कुछ ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 1:10PM | Updated Date: May 29 2020 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। कोरोना वायरस से जहां एक तरफ पूरी दुनिया में दहशत फैली हुई है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। कई लोगों को शादी तक कैंसिल करनी पड़ी, लेकिन इन सबके बीच एक डॉक्टर और नर्स ने अस्पताल में ही शादी रचा ली। जिस अस्पताल में दोनों ने शादी की वहीं पर दोनों काम करते हैं। जानकारी के अनुसार, जैन नर्स हैं और एनालन डॉक्टर हैं। दोनों लंदन के सेंट थॉमस हॉस्पिटल में काम करते हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले भी थे, लेकिन कोरोना के कारण उनकी शादी टल गई।
 
मरीजों की देखभाल में दोनों को एक-दूसरे के लिए समय भी नहीं मिल पा रहा था। दोनों ने हॉस्पिटल में प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी की। यहां तक कि अपने परिजनों के लिए उन्होंने सेरेमनी को लाइव स्ट्रीम भी किया। बता दें कि दोनों ने उसी अस्पताल में शादी की है, जहां वे काम करते हैं। लंदन की हेल्थ सेक्रेटरी ने इसको लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'ये लवली है।' ऐसे दौर में जहां डॉक्टर्स और नर्सेज के काम के घंटे बढ़ते जा रहे हैं। वहां इस कपल ने शादी करके एक उदाहरण पेश किया। इनकी शादी से स्पष्ट हो गया है कि जरूरी काम कभी भी नहीं रुकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »