अबुजा। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने देश में बंदूकधारियों और आपराधिक गिराहों के हमलों को विफल करने के लिए सेना को अपने अभियान में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। मुहम्मदु ने पश्चिमोत्तर नाइजीरियों के सोकोटो प्रांत में बुधवार को बंदूकधारियों द्वारा किये गये हमले के बाद गुरुवार को यह आदेश दिए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में कम से कम 70 लोग मारे गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार हमलावरों से अपने नागरिकों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हम इस तरह की सामूहिक हत्याएं करने वालों को घुटने टेकने पर मजबूर करने और उन्हें पूरी तरह से कुचलने के लिए दृढ संकल्प हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा विश्व और नाइजीरिया इस समय कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय भी देश के कुछ हिस्सों में हमलावर और आपराधिक गिरोह सक्रिय है और निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं।