29 Mar 2024, 03:07:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान विमान हादसे पर PM मोदी ने जताया दु:ख, मृतकों के परिवारों...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 12:09AM | Updated Date: May 23 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान में 98 लोगों को लेकर जा रही एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। हादसे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
 
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "पाकिस्तान में एक विमान दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। बता दें कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का लाहौर से कराची जा रहा यह विमान शुक्रवार दोपहर को एयरपोर्ट से कुछ पहले क्रैश हो गया।
 
विमान पीके 8303 लाहौर से कराची तक 90 यात्रियों और 8 चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा था। इस दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई तथा वह हादसे का शिकार हो गया। दुखद बात यह है कि विमान ने दुर्घटनाग्रस्त होते समय एक रिहायशी इलाके के कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उन इलाकों के कई लोग प्रभावित हुए।
 
विमान कराची एयरपोर्ट से कुछ दूरी जिन्ना गार्डन इलाके की मॉडल कॉलोनी में क्रैश हुआ। इसे मलीर इलाका कहा जाता है। प्लेन क्रैश के कई फोटो सामने आए हैं, इसमें दिखाई दे रहा है कि जिन घरों पर प्लेन गिरा, वहां आग लग गई। इसके बाद कई मकानों से धुआं निकलता दिखाई दिया। जियो न्यूज के अनुसार, यह विमान रनवे पर लैंड करने से ठीक एक मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »