27 Apr 2024, 03:41:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में कोरोना से पिछले 24 घंटो में 89 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2020 11:13AM | Updated Date: Mar 19 2020 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में जानलेवा कोरोना वायरस (कोविद 19) का कोई रोकथाम नहीं आ रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस की चपेट में आने के कारण 89 लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद देशभर कोरोना से मरने वालो की संख्या बढ़कर 264 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री जेरोम सलोमोन ने कहा, " वर्तमान में देशभर में कोरोना से 9134 लोग संक्रमित है और अबतक 264 लोगों की जान जा चुकी है।" गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुए जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के 150 से अधिक देश आ चुके हैं और इससे संक्रमित करीब 8000 लोगों की मौत हो गयी है जबकि अब तक दो लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी भी घोषित कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »