27 Apr 2024, 10:10:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के पुलिसकर्मी ने की कमांडर सहित 7 की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2020 1:19AM | Updated Date: Mar 16 2020 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक पुलिसकर्मी ने अपने कमांडर सहित सात सहयोगियों की हत्या कर दी। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के करीबी एक सुरक्षा सूत्र ने रविवार को बताया कि कंधार के झेरी जिले में एक पुलिसकर्मी ने शनिवार रात अपने कमांडर और छह सहकर्मियों को मार डाला तथा एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। हमले के बाद हमलावर फरार हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस घटना के पीछे आतंकवादी संगठन तालिबान का हाथ हो सकता है लेकिन आतंकवादी समूह ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »