तेहरान। ईरान, जर्मनी और जापान में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर क्रमश: 10075, 2078 और 643 हो गयी है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार अलीरेजा वहाबजादेह ने गुरुवार को बताया कि देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10075 और मृतकों की संख्या 429 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 75 लोगों की मौत हो गयी है।
जर्मनी की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 500 से अधिक नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 2078 हो गयी है। देश में इस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गयी है। जापान में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम छह बजे तक देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 643 हो गयी।
जापान में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 24 हो गयी है जिनमें कोरोना वायरस से प्रभावित डायमंड प्रिंसेस जहाज से आये लोगों का आंकड़ा भी शामिल है। जापान के अधिकतर मामले उत्तरी प्रांत होक्काइडो के हैं। यहां 128 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है और आपातकाल भी घोषित किया जा चुका है। मंत्रालय ने बताया कि उपचार के बाद कुल 475 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।