18 Apr 2024, 09:12:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने ट्विटर और फेसबुक पर ठोका जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 11:21AM | Updated Date: Feb 14 2020 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्कों। रूस में मॉस्को की एक अदालत ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर और फेसबुक पर लोगों के डेटा स्टोरेज नियमों का पालन नहीं करने के मामले में 62 हजार 960 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना ठोका है। टीएसएस समाचार एजेंसी के अनुसार रूसी कानून के तहत रूसी नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा को संग्रहीत करने और संसाधित करने के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं की आवश्यकता होती है और रूसी उपयोगकर्ताओं के डेटा को देश में  नहीं रखने के चलते दोनों कंपनियों पर यह जुर्माना लगाया है। ऐसे किसी मामले में दूरसंचार मामलों की निगराने करने वाले कंपनी रोसकोम्नाडजोर को किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन होने पर जुर्माना लगाने या इंटरनेट कंपनियों को ब्लॉक करने का अधिकार है। उल्लेखनीय है कि रूस के डेटा नियमों के मुताबिक वहां के नागरिकों का डेटा देश में रखना जरूरी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »