29 Mar 2024, 15:02:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शन में तीन लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 2:32AM | Updated Date: Jan 26 2020 2:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद और दक्षिणी प्रांत धीकर में शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के साथ झड़प में कम से कम तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी और 15 से ज्यादा घायल हो गए। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल प्रांत की राजधानी नस्रियाह को प्रदर्शनकारियों से मुक्त करना चाहते थे जिस दौरान यह झड़प हुयी। सुरक्षा बलों के साथ झड़प में तीन लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने एक अधिकारी ने शिन्हुआ को बताया कि बगदाद के अल तहरीर चौक पर भी सुरक्षा बलों के साथ झड़प में आठ प्रदर्शनकारी घायल हुए है।

पिछले वर्ष अक्टूबर से सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन का अल तहरीर चौक मुख्य केंद्र है। उन्होंने बताया कि बगदाद में हालांकि किसी की भी मौत की कोई रिपोर्ट दर्ज की गयी है। गौरतलब है कि इराक में बगदाद समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारी भरष्टाचार, बेहतर सेवाएं, अर्थव्यस्था में सुधार और रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है और इस दौरान कई बार उनकी सुरक्षा बलों के साथ झड़प भी हो जाती है। पिछले वर्ष से जारी प्रदर्शन में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »