28 Mar 2024, 20:50:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

असम में एनआरसी बंगलादेश के लिए खतरा : बीएनपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:40AM | Updated Date: Dec 15 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगालादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शनिवार को कहा कि असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से बंगलादेश की स्वंतत्रता और संप्रभुता के लिए खतरा है। बीएनपी के नेता फखरुल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम शुरू से ही यह कह रहे है कि हम भारत के एनआरसी से बहुत ंिचतित है। हम सोचते हैं कि एनआरसी हमारी स्वतंत्रता और संप्रभुता के लिए खतरा है।’’
 
फखरुल के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता सुबह साढ़े नौ बजे के करीब मीरपुर में शहीद बुद्धिजीवी स्मारक गये और  और वहां शहीद बुद्धिजीवी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एनआरसी ने केवल बंगलादेश को पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि एनआरसी से संघर्ष होगी और उप-महाद्वीप में हिंसा की घटनाएं होंगी। बीएनपी नेता ने कहा कि एनआरसी के पीछे मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक राजनीति कर उदारवादी लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष राजनीति को नष्ट करना है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »