20 Apr 2024, 01:50:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बगदाद में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 23 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 10:19AM | Updated Date: Dec 8 2019 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने  सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर शुक्रवार को हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 23 हो गयी है तथा 137 अन्य लोग घायल हैं। सुरक्षा  विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर शनिवार को बतायाष ‘‘अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा शुक्रवार की शाम प्रदर्शनकारियों पर की गयी गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 23 हो गयी है तथा 137 अन्य लोग घायल हुए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि  चार  पहिया वाहनों में आए अज्ञात बंदूकधारियों ने मध्य बगदाद के अल-खलानी  स्क्वायर में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की। इस घटना के बाद इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालिह के कार्यालय ने प्रदर्शनकारियों पर हमले को आपराधिक हमला करार दिया था और प्रशासनिक अधिकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ सशस्त्र और हिंसक प्रतिक्रिया को रोकने और उसका अपराधीकरण करने को कहा था।
 
इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि जीनिन हेंस-प्लास्चर्ट ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा, ‘‘सरकार को अपराधियों की पहचान करनी चाहिए और बिना किसी देरी के कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उल्लेखीय  है कि इराक की राजधानी बगदाद सहित देश के विभिन्न इलाकों में बड़े सुधार,  भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने, लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा रोजगार  के अवसर उत्पन्न करने की मांग को लेकर अक्टूबर के शुरुआती दिनों से ही  प्रदर्शन हो रहे हैं।         
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »