28 Mar 2024, 21:56:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में इस्लामिक स्टेट के पांच आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 10:16AM | Updated Date: May 8 2019 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के पश्चिमी अनबर प्रांत में सेना ने मंगलवार को हवाई हमले किए जिसमें इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पांच आतंकवादी मारे गए।
         
इराक के रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि यह हमले उस समय किए गए जब सीरिया की सीमा के नजदीक अल-कायम शहर से सेना का एक हेलीकॉप्टर गुजर रहा था, तभी वहां एक वाहन में मौजूद आतंकवादियों ने हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की जिसके जवाब में सेना ने हवाई हमले कर पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले में आतंकवादियों का वाहन भी नष्ट हो गया।
 
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में इराकी सेना की ओर से देश के इस्लामिक स्टेट से मुक्त होने की घोषणा के बाद स्थिति में काफी सुधार हुआ है। इराकी सेना देश के पश्चिमी हिस्सों के अलावा सीरिया से सटे हुए सीमावर्ती क्षेत्रों पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त करने के लिए अभियान चला रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »