20 Apr 2024, 01:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

त्योहारी मौसम के बावजूद गिरावट में रहा सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 3:00PM | Updated Date: Oct 13 2019 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में रही गिरावट के कारण त्योहारी मौसम के बावजूद बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपये फिसलकर 39,140 रुपये प्रति दस ग्राम और चाँदी 110 रुपये टूटकर 46,640 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह सोना हाजिर 15.95 डॉलर लुढ़ककर 1,488.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे स्थानीय बाजार में भी कीमत प्रभावित हुई, हालाँकि यहाँ गिरावट कुछ कम देखी गयी।
 
त्योहारी मौसम में आम तौर पर देश में सोने की कीमतें चढ़ती हैं। गत सप्ताह रही गिरावट से जेवराती माँग सुस्त रहने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी और चीन के बीच व्यापार युद्ध के समाधान को लेकर हुई वार्ता में सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद से विदेशों में दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 16.80 डॉलर टूटकर 1,493.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर सप्ताह भर के उतार-चढ़ाव क बाद सप्ताहांत पर 17.53 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बंद हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »