वास्तु शास्त्र में इस बात का भी काफी फर्क पड़ता है कि आप किस जानवर को अपने घर में रखते हैं और किसे नहीं। आपको किस जानवर को घर में रखना चाहिए इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। वास्तु शास्त्र में आज हम घर पर गोल्डफिश रखने के बारे में बात करेंगे। कहा जाता है कि मछलियों की मौजूदगी से घर में धन, सुख और समृद्धि आती है। मछलियां मन को शांति देती हैं और इसके साथ सभी नकारात्मकता को दूर करती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गोल्ड फिश रखनी चाहिए। गोल्डफिश घर के सौभाग्य को बढ़ाने में बहुत सहायक होती है। ये सभी मछलियों में सबसे अधिक पवित्र और समृद्ध मानी जाती हैं। मछली सोने की तरह दिखती है और कहा जाता है कि वह आपके जीवन में सोने की चमक भी जोड़ती है। आप एक गोल्ड फिश को अपने घर के ड्राइंग-रूम के पूर्व या उत्तर दिशा में एक छोटे से एक्वेरियम में रख सकते हैं।