26 Apr 2024, 06:21:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किस पार्टी को करेंगे सपोर्ट: BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किया बड़ा ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2022 10:51AM | Updated Date: Jan 18 2022 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां गठबंधन करने और ज्यादा से ज्यादा संगठनों का सपोर्ट लेने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने ऐलान किया है। कि उनका संगठन विधान सभा चुनाव में किस राजनीतिक पार्टी को समर्थन देगा दरअसल कल (17 जनवरी को) केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने नरेश टिकैत से मुलाकात की थी। दोनों की साथ में बैठे हुए फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। हालांकि पहले ये कहा गया था। कि बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत का हाल जानने के लिए उनके घर गए थे। अब सवाल उठने लगा है। कि क्या भारतीय किसान यूनियन भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करेगा!

विधान सभा चुनाव में किसी राजनीतिक पार्टी को सपाोर्ट करने के सवाल पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि मेरे कंधे की सर्जरी हुई है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मेरा हाल जानने के लिए आए थे। हमारा सपोर्ट मांगने के लिए सभी पार्टियां आती हैं। लेकिन हम इस बार किसी का समर्थन नहीं करेंगे गौरतलब है। कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन की बड़ी भूमिका रही। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान हैं। ऐसे में हर पार्टी किसानों को अपने पाले में लाना चाहती है। जान लें कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग 7 चरणों में होगी. यूपी में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »