लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काजी-ए-जिला, बदायूँ के जनाब शेख अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी साहब एवं अंर्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। यादव ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा कि रविंदर पाल पूर्व ओलंपियन थे। उनके निधन से खेल जगत को भारी क्षति हुई है। उन्होंने लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी रामस्वरूप यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान किए जाने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि रामस्वरूप यादव के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।
सपा प्रमुख ने बहराइच के वरिष्ठ सपा नेता हाजी अनवर खां साहब के दामाद मेराज के निधन पर गहरा दु:ख जताया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। यादव ने युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन सिंह यादव की मां श्रीमती राम देवी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।