26 Apr 2024, 08:00:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस्ती मे 28 हजार 9 सौ 65 व्यक्तियो का आयुष्मान कार्ड बना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2021 3:42PM | Updated Date: Apr 8 2021 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयुष्मान योजना के  तहत ग्रामीण क्षेत्र मे चल रहे अभियान मे 28 हजार 9 सौ 65 लोगो का आयुष्मान  कार्ड बनाया गया है। अब जिले मे कार्ड धारको की संख्या 1 लाख 77 हजार हो  गयी है। वृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी देते हुए आधिकारिक सूत्रो ने  बताया है कि जिले मे कामन सर्विस सेंटर के संचालकों की ओर से गांवों में  कैंप लगाकर छूटे हुए लाभार्थी परिवारों का 28 हजार 9 सौ 65 कार्ड बनाया गया।
 
कार्ड बनने के बाद लाभार्थी योजना में सूचीबद्ध किसी भी सरकारी व निजी अस्पताल में एक साल में पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज करायेगे। सीएससी के माध्यम से कार्ड बनवाने पर 30 रुपये प्रति कार्ड लाभार्थी को शुल्क  देना होता था, मगर इस बार कैंप में नि:शुल्क कार्ड बनाया गया है। सूत्रो ने यह भी बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत  जनपद के 1.59 लाख लाभार्थी परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है,जिले  में लगभग 77 हजार परिवार ऐसे चिह्नित हैं, जिनके परिवार में एक भी कार्ड  नहीं बना है,अभियान के दौरान इन्हीं परिवारों को फोकस किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »