19 Apr 2024, 01:40:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसानो की आय दोगुनी करने का कानून लाये भाजपा : अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2020 2:59PM | Updated Date: Nov 28 2020 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी सरकार पर नये कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानो पर आतंकी हमले करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि पूंजीपति मित्रों की मदद को तत्पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को अन्नदाताओं को परेशान करने की बजाय उनकी आय दोगुनी करने संबंधी कानून लाने पर विचार करना चाहिये ताकि वह अपने चुनावी वादे को पूरा कर सके।  

यादव ने यहां पत्रकारों से कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें किसानो और गरीबों की दुश्मन बनी हुयी है। पूंजीपतियों की मदद के लिये बनाये गये नये कृषि कानून पहले से बदहाल किसान की दशा बिगाड़ेंगे और जब किसान इसका विरोध कर रहे है, तो उन पर आतंकी हमले कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि सरकार को कृषि कानून को वापस लेने के साथ अपने उस चुनावी वादे को भी निभाना चाहिये जिसमें उसने किसानो की आय दोगुनी करने का वादा किया था मगर आय दोगुनी करने की बात तो दूर, सरकार किसानो पर काला कानून लागू कर उनकी आर्थिक स्थिति और खराब करने पर तुली है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ बोलने में माहिर यह सरकार अब राजमार्गो को बेच रही है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के शासनकाल में हुआ,उतना पहले कभी नहीं हुआ। उनकी सरकार सत्ता में आने के बाद भाजपा के भ्रष्टाचारों की जांच करायेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अगले साल सौर ऊर्जा से 10 हजार मेगावाट से अधिक बिजली पैदा की जायेगी, यह भाजपा का एक और झूठ है। उन्हे नहीं पता कि सौर ऊर्जा उत्पादन कैसे बढ़ेगा। इससे पहले बसपा के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यादव ने सभी का स्वागत किया। सदस्यता हासिल करने वालों में लियाकत अली,राम दुलारे भार्गव,अब्दुल रशीद और प्रधान संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह शामिल थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »