29 Mar 2024, 16:09:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जिलों से संवाद के लिये एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित किया जाय : CM योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 5:08PM | Updated Date: May 22 2020 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी जिलों से संवाद स्थापित करने तथा वहां की स्थिति पर नजर रखने के लिये एक एक प्रशासनिक अधिकारी नामित किया जाय। योगी ने शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नियमित संवाद से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। प्रत्येक जिले के लिए एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को नामित किया जाए।
 
उन्होंने कहा कि यह अधिकारी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव स्तर के होंगे। अधिकारी जिलों में तैनात अधिकारियों से संवाद कायम करते हुए उनका मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि नामित किए जाने वाले 75 वरिष्ठ अधिकारी सम्बन्धित जिले में एक सप्ताह कैम्प कर स्थिति की मौके पर समीक्षा करते हुए स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। योगी ने कहा कि इस कार्य में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही वन सेवा तथा वाणिज्यकर विभाग के योग्य अधिकारियों की भी सेवाएं प्राप्त करने के निर्देश दिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »