29 Mar 2024, 04:23:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बुलंदशहर में मॉ ने अपने दो बच्चों के साथ लगाई आग, तीनों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:25AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र में कलह के चलते मंगलवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आग लगा ली,जिससे तीनों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकारपुर इलाके के बरॉली बासोटी गांव निवासी विक्रम की पत्नी पुष्पा ने घरेलू कलेश के चलते अपने छह साल के पुत्र हिमांशु और तीन साल बेटी नवांश को कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद उसने मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। आग की लपट उठने पर गांव वाले घर में घुस गए तब दो बच्चे दम तोड़ चुके थे।
 
गंभीर हालत में 32 वर्षीय पुष्पा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुष्पा के मायके वाले भी मौके पर आ गए है। पुलिस पुष्पा के पति विक्रम की तलाश कर रही है। वह रोहतक हरियाणा में नौकरी करता है और लॉकडाउन की वजह से अपने गांव आया हुआ था। पुष्पा अपने सास-ससुर से अलग रहती थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »