20 Apr 2024, 01:05:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : बस्ती में भाजपा नेताओं ने बांटे मोदी टिफिन एवं राशन किट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 3:04PM | Updated Date: Mar 31 2020 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता, विधायक और कार्यकर्ता राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंदों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर तैयार किए गए मोदी टिफिन और मोदी राशन किट बांट रहे है। पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने बताया है कि पार्टी की ओर से  राहगीरों मजदूरों और जरूरतमंदों को 12000  मोदी लंच पैकेट और 2000 लोगों को  मोदी राशन किट दिया गया है। 
 
उन्होंने बताया है कि पार्टी के नेता और  विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, सीपी शुक्ल, अजय सिंह, रवि सोनकर  के अलावा पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न हिस्सों में मोदी टिफिन और मोदी राशन किट का वितरण किया गया है पार्टी का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »