18 Apr 2024, 09:02:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मऊ में जमीन विवाद में दम्पति की हत्या,मुख्य हमलावर को भी मार दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 9:13AM | Updated Date: Sep 21 2019 9:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के रानीपुर क्षेत्र में जमीनी संबंधी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर एक दम्पति की हत्या कर दी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष ने मुख्य हमलावर को भी मार दिया। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मठिया गांव में तलाब की जमीनी को लेकर करीब 20 से दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते शुक्रवार मध्यरात्रि के समय टुन्टुन चौहान ने अपने साथियों के साथ शिवचन्द्र चौहान के परिवार पर लाठी-डंडे तथा फावड़े से हमला कर दिया। इस घटना में  50 वर्षीय शिवचन्द चौहान और उसकी पत्नी 45 वर्षीय गीता देवी हत्या कर दी। दम्पति की हत्या के बाद शिवचन्द्र चौहान के लोगों ने 40 वर्षीय टुनटुन को भी मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में शिवचन्द चौहान के पिता देवकी चौहान के अलावा राजा, रूपेश और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »