29 Mar 2024, 00:38:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी की ‘आभार यात्रा’ पर होगी फूलों की बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 12:05AM | Updated Date: May 27 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। लोकसभा चुनाव में इतिहास रचने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को धर्म नगरी वाराणसी में इस्तकबाल पुष्प वर्षा से किया जायेगा। मोदी की अपने संसदीय क्षेत्र की एक दिवसीय ‘आभार यात्रा’ के मद्देनजर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आये योगी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों से संबंधित आवश्यक तैयारियों के अलावा विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। बैठक में मौजूद मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर समेत कई प्रमुख विकास परिेजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी। योगी ने अधिकारियों से सुरक्षा समेत कई बिन्दुओ पर चर्चा की और परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी, विधान पार्षद लक्ष्मण आचार्य, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के अलावा अधिकारी एवं भाजपा के कई विधायक मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक केबाद योगी ने बड़ा लालपुर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल स्थित मोदी के कार्यक्रम स्थल का दौरा कर वहं की तैयारियों का जायजा लिया। योगी रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक साथ रहेंगे। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के मोदी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »