नई दिल्ली। भारत की देसी क्वीन के नाम से देशभर में पहचान बनाने वाली हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपने डांस Video के जरिए खूब धमाल मचाती हैं। उनके डांस Video सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर खूब देखे जाते हैं। सपना चौधरी का फिर से एक डांस वीडियो खूब धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देसी क्वीन यानी सपना चौधरी हरियाणवी सॉन्ग 'लत लग जागी' पर स्टेज पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।