28 Mar 2024, 23:04:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी की मशहूर अभिनेत्री की टूटी सगाई, 2 महीने पहले ही हुई थी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 4:49PM | Updated Date: Aug 16 2019 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी की मशहूर अभिनेत्री गरिमा जैन की सगाई टूट गई है। गरिमा जैन की 2 महीने पहले ही सगाई हुई थी। गरिमा ने सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी, वहीं अब उनकी सगाई टूटने की खबर आ रही है। बॉलीवुड शादी डाटकॉम वेबसाइट के मुताबिक गरिमा जैन ने माता-पिता की मर्जी से राहुल सराफ नाम के लड़के से सगाई की थी। राहुल हीरा व्यापारी हैं। हाल ही में लंदन से मुंबई शिफ्ट हुए हैं और पिता का बिजनेस संभाल रहे हैं। राहुल और गरिमा की सगाई 3 जून, 2019 को हुई थी। जिसके बाद गरिमा ने फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस भी अपडेट किया था। वहीं 30 जून को सगाई की जानकारी इंस्टाग्राम पर भी दी थी। सगाई के बाद गरिमा ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने रिश्ते के बारे में बात की थी।  
 
गरिमा ने कहा था- 'मुझे माता-पिता की पसंद पर पूरा भरोसा है।' वहीं बॉम्बे टाइम्स से सगाई टूटने पर बात करते हुए गरिमा जैन ने कहा- 'मुझे लगता है कि हमने जल्दी रिश्ता जोड़ लिया। हम मुश्किल से एक दूसरे को जानते हैं। रोका के बाद हम दोनों में मतभेद हो रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि हम दोनों अलग-अलग इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। वो सीरियल में मेरे इंटीमेट सीन को लेकर असहज महसूस करता था। इसके साथ ही स्क्रीन पर छोटे कपड़े पहनने से भी दिक्कत थी।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »