26 Apr 2024, 18:56:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बोपन्ना-रामनाथन एडिलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में, सानिया बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2022 7:08PM | Updated Date: Jan 7 2022 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एडिलेड। रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामनाथन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए एडिलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। बोपन्ना और रामनाथन ने पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल एटीपी 250 स्पर्धा में बेंजामिन बोन्जी और ह्यूगो न्यास की फ्रांस-मोनागास्क की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया। बोपन्ना और रामनाथन की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी का अब आठ जनवरी को सेमीफाइनल में टोमिस्लाव ब्रिकिक और सैंटियागो गोंजालेज की चौथी वरीयता प्राप्त बोस्नियाई-मैक्सिकन जोड़ी से सामना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »