26 Apr 2024, 17:54:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बार्टी का शीर्ष स्थान बरकरार, सेरेना एक स्थान फिसलीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2020 4:22PM | Updated Date: Mar 3 2020 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्लोरिडा। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी डब्ल्यूटीए की जारी ताजा रैकिंग में पहले स्थान पर बनीं हुई हैं जबकि अमेरिका की सेरेना विलियम्स एक स्थान फिसल कर नौंवें नंबर पर पहुंच गई हैं। 23 वर्षीय बार्टी 8717 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि रोमानिया की सिमोना हालेप 6076 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
 
चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा 5205 अंकों के साथ तीसरे और कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू 4555 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। अमेरिका की सोफिया केनिन 4365 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेनसिच एक स्थान के सुधार के साथ सेरेना को पछाड़कर 4010 अंकों के साथ आठवें स्थान पर आ गयी हैं जबकि सेरेना एक स्थान फिसलकर 3915 अंकों के साथ नौंवें स्थान पर हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »