27 Apr 2024, 02:34:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलियन ओपन : जोकोविक- मुगुरुजा और केनिन फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2020 12:18PM | Updated Date: Jan 31 2020 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्ड नंबर-2 सर्बिया के नोवाक जोकोविक, अमेरिका की सोफिया केनिन और स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गए जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर का सातवीं बार आस्ट्रेलियन ओपन जीतने के सपना टूट गया। मिश्रित युगल वर्ग में रोहन बोपन्ना और उनकी यूक्रेनी जोड़ीदार नादिया किचेनोक क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को हार हार गए। बोपन्ना की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
 
पुरुष एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को जोकोविक ने सीधे सेटों में हरा दिया। दो घंटे 18 मिनट तक चले मैच में मौजूदा विजेता जोकोविक ने फेडरर को 7-6 (7-1), 6-4, 6-3 से बाहर कर 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना तोड़ दिया।
यह लगातार दूसरी साल है जब फेडरर आस्ट्रेलियान ओपन के फाइनल में जाने से चूक गए। 2018 और 2017 में विजेता बने फेडरर 2019 में चौथे दौर में ग्रीस के स्टीफानोस सितसिपास से हार गए थे।
 
इन दोनों के बीच यह 50वीं भिड़ंत थी। जोकोविक 28 बार और 23 बार फेडरर जीतने में सफल हैं। ग्रैंड स्लैम में यह दोनों के बीच 18वां मुकाबला था, जिसमें से 12 बार जोकोविक जीते हैं। आस्ट्रेलियन ओपन में पांच बार दोनों के बीच मुकाबला हुआ है और सिर्फ एक बार फेडरर को जीत मिली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »