लंदन। टेनिस स्टार राफेल नडाल जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड मैरी पेरेलो के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नडाल ने पिछले साल रोम में छुट्टियां मनाते हुए मेरी को शादी के लिए प्रप्रोज किया था। नडाल और मैरी एक-दूसरे को पिछले 14 सालों डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी नडाल के शहर मालोरका में होगी। पेरेलो भी वहीं की रहने वाली हैं।
बिजनेस डिग्री हासिल कर चुकी मैरी इनवेसमेंट बैंकर हैं और राफानाडल फाउंडेशन में बतौर प्रोजेक्ट डायरेक्टर काम करती हैं। 30 साल की मैरी ने अब तक खुद को हर तरह की लाइमलाइट से दूर रखा है। वो किसी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। साल 2005 से नडाल को डेट कर रही पेरेलो कोर्ट पर बहुत कम दिखाई देती हैं। आखिरी बार वह ऑस्ट्रेलिया ओपन में जोकोविक और नडाल के मुकाबले के दौरान दिखाई दी थीं।