26 Apr 2024, 23:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Share Market: सेंसेक्स में 767 अंकों का उछाल, निवेशक हुए 2.8 लाख करोड़ से मालामाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2021 4:33PM | Updated Date: Nov 12 2021 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आखिरकार तीन दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा और शेयर बाजार में आज जबरदस्त लिवाली रही। इसके कारण निफ्टी 18 हजार के पार और सेंसेक्स 60 हजार 600 के पार बंद हुआ। आज सेंसेक्स 767 अंकों की तेजी के साथ 60686 और निफ्टी 229 अंकों की तेजी के साथ 18102 के स्तर पर बंद हुआ।
 
आज सेंसेक्स के टॉप-30 में 25 शेयर तेजी के साथ और 5 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी रही। वहीं, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। आज BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 270।16 लाख करोड़ रुपए हो गया। आज की तेजी के बाद निवेशकों की संपत्ति में 2।78 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि इससे पहले निवेशक बढ़ती महंगाई के कारण डरे थे और बाजार से निवेश निकालना शुरू कर दिया था। हालांकि, निवेशकों ने अपना फोकस महंगाई दर से हटाकर तिमाही निताजों पर किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »