20 May 2024, 10:23:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जिस लड़की से रेप के आरोप में गया जेल, बाहर आया दरिंदा, फिर उसी लड़की के साथ किया बलात्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2024 2:32PM | Updated Date: May 9 2024 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवती ने एक ही शख्स पर दो बरा रेप करने का आरोप लगाया है। दरअसल युवती ने अप्रैल में शख्स के खिलाफ शादी के नाम पर कई दिनों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, जमानत पर छूटने के बाद आरोपी अपने दोस्त के साथ युवती के घर पहुंचा और फिर से उसके साथ रेप किया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला भोपाल के छोला थाना क्षेत्र का है। यहां एक मल्टी में रहने वाली युवती ने आरोपी सुधीर त्यागी पर रेप करने का आरोप लगाया है। 32 साल की युवती ने करीब एक महीने पहले पुलिस से शिकायत की थी कि सुधीर ने लंबे वक्त तक उसका शारीरिक शोषण किया है। युवती के मुताबिक शख्स उसे शादी करने का झांसा दे रहा था।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में इस बात की जानकारी भी दी थी कि पुलिस आरोपी पर जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह अपने घर दतिया भाग गया था। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद युवक को हाल ही में कोर्ट ने जमानत मिल गई।

जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी सुधीर त्यागी अपने एक दोस्त के साथ युवती के घर पर जा धमका। युवती कुछ समझ पाती इससे पहले सुधीर ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसका दोस्त कमरे के बाहर खड़ा रहा। सुधीर ने युवती को इस घटना की पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने दूसरी बार सुधी के खिलाफ रेप के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उसके दोस्त को सहआरोपित बनाया गया है। पुलिस फिलहाल दोनों की तलाश में जुटी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »