17 May 2024, 22:28:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2024 2:19PM | Updated Date: Apr 30 2024 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को शहर पहुंचकर भगवान बाबा महाकाल के दर्शन किए। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर महाकाल का अभ‍िषेक कर महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से मध्यप्रदेश और देश की कल्याण की मंगलकामना की।

उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में भी कुछ धर्म विरोधी अपनी टांग अड़ाना चाहते हैं। महाकाल मंदिर की प्राचीन परंपरा बनी रहनी चाहिए। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि महाकाल मं‍दिर के पुजारियों की परंपरा, प्राचीन परंपरा अक्षुण्ण रहनी चाहिए। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इंदौर में कथा के सिलसिले में आए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »