16 May 2024, 15:27:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नशे के खिलाफ आंदोलन करने वाले भाजपा नेता पर हमला, तीन हमलावर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2024 6:40PM | Updated Date: Apr 29 2024 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। लोकसभा चुनाव के बीच जबलपुर में एक भाजपा नेता के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। तीन हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें चाकूओं से गोद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता नशा विरोधी कार्यकर्ता भी हैं। अधारताल पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि भाजपा नेता का नाम 42 वर्षीय मंगल सिद्दीकी है। वह अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। तीनों हमलावरों को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात जबलपुर शहर के अधारताल पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि तीनों हमलावरों की पहचान वसीम अली, वसीम बांगर और मोनू अंसारी के रूप में हुई है। उनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है, उन्हें हमले के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए जबलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमला पुरानी दुश्मनी को लेकर किया गया है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »