20 Apr 2024, 19:15:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2022 5:21PM | Updated Date: Jan 25 2022 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के साथ ही देश में कांग्रेस के बड़े नेता कुंवर आरपीएन सिंह ने मंलगवार को अपनी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। आरपीएन सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।
 
भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय नई दिल्ली में आरपीएन सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उत्तर प्रदेश विधानसभा सभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा तथा भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने आरपीएन सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के साथ सहारनपुर में 30 वर्ष से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशि मदान तथा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़े राजेन्द्र अवाना भी भाजपा में शामिल हो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »