27 Apr 2024, 02:16:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश ने टीकाकरण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि प्राप्त की: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2021 1:23PM | Updated Date: Sep 15 2021 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश ने टीकाकरण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि प्राप्ति कर ली है। वैक्सीन की दूसरी डोज भी राज्य के एक करोड़ नागरिकों को लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है।
 
आधिकारिक जानकारी में चौहान ने इसके लिए सबको बधाई हुए कहा कि अंतिम पात्र व्यक्ति को टीका लगने तक यह युद्ध जारी रहे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने टीकाकरण में एक और उपलब्धि प्राप्त कर ली है। वैक्सीन की दूसरी डोज भी राज्य के 1 करोड़ नागरिकों को लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है। प्रदेशवासियों की जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयास सराहनीय हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड़ 19 की तीसरी लहर को आने से रोकने के लिए हमें इसी तरह मुस्तैद रहना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना हारेगा और मध्यप्रदेश जीतेगा। उन्होंने कहा कि जीवन सुरक्षा का यह चक्र प्राप्त कर प्रत्येक नागरिक कोविड 19 से शीघ्र सुरक्षित होगा और मध्यप्रदेश पुन: नया इतिहास रचेगा।
 
आधिकारिक जानकारी में एनएचएम की एमडी प्रियंका दास ने बताया कि प्रदेश में कल रात तक कुल 5 करोड़ 21 लाख 53 हजार 251 कोरोना वैक्सीन टीके लगाए गए हैं। कुल टीकाकरण में एक करोड़ 9 हजार 759 व्यक्तियों को दोनों डोज और 4 करोड़ 21 लाख 43 हजार 492 को पहली डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर को तीसरे कोरोना टीकाकरण महाअभियान की तैयारियां भी की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »