20 Apr 2024, 00:54:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

AAP सांसद संजय सिंह का आरोप, राम मंदिर ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2021 6:56PM | Updated Date: Jun 13 2021 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। AAP के राज्यसभा संसद संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट पर बड़ा आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा है कि राम मंदिर के निर्माण के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी की गयी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के नाम पर चम्पत राय ने करोड़ों रुपए चम्पत कर दिया है। उन्होंने सीधे-सीधे कहा है कि लाखों लोगों ने करोड़ों रुपए का मंदिर के नाम पर चन्दा दिया और उसमें घोटाला किया गया है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अयोध्या में 5 करोड़ 80 लाख की मालियत की कुसुम पाठक और हरीश पाठक की जमीन सुलतान अंसारी और रवि मोहन तिवारी ने खरीदी। इस जमीन खरीदी के गवाह अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और ट्रस्ट के एक सदस्य अनिल मिश्र बने। AAP संसद संजय सिंह ने कहा कि 5 करोड़ 80 लाख की जमीन को मात्र 2 करोड़ में खरीदी गई। आप संसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद उस जमीन को चम्पत राय ने तुरन्त राम मंदिर ट्रस्ट के नाम पर 18.50 करोड़ में सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी से खरीद ली। जिसके बाद अनिल मिश्रा और ऋषिकेश उपाध्याय फिर से खरीदी के गवाह बनाए गए।

AAP संसद संजय सिंह ने पूछा कि जो जमीन 2 करोड़ में खरीदी गई थी उसी जमीन को साढ़े 18 करोड़ में राम मंदिर ट्रस्ट के नाम से क्यों खरीदी गई? संजय सिंह ने कहा कि यह सीधे सीधे Money Laundering का केस है और देश के करोड़ों राम भक्तो के आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। लाखों लोगों ने करोड़ों रुपए का मंदिर के नाम पर चन्दा दिया और उसमें घोटाला किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »