26 Apr 2024, 19:09:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान में अब तक एक करोड़ 94 लाख 22 हजार से अधिक कोरोना टीके लगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2021 3:37PM | Updated Date: Jun 13 2021 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए किये जा रहे टीकाकरण के तहत अब तक एक करोड़ 94 लाख 22 हजार से अधिक कोरोना टीके लगे है। चिकित्सा विभाग के अनुसार शनिवार तक प्रदेश में कोरोना टीके की पहली एवं दूसरी एक करोड़ 94 लाख 22 हजार 370 खुराक लग चुकी हैं। इनमें 74 हजार 138 टीके निजी अस्पताल एवं संस्थाओं में लगाये गये। शनिवार को दो लाख 85 हजार 722 टीके लगे जिनमें सर्वाधिक दो लाख 47 हजार 542 टीके 18 से 44 के बीच की आयु के लोगों को लगे। अब तक लगे टीकों में एक करोड़ 59 लाख 48 हजार 98 पहली खुराक जबकि 34 लाख 74 हजार 272 दूसरी खुराक शामिल हैं।
 
गत 12 जून को पहली खुराक के दो लाख 72 हजार 696 जबकि 13 हजार 26 लोगों के दूसरी खुराक लगी। इस दौरान साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 54 लाख 91 हजार 449 पहली एवं 17 लाख 67 हजार 229 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई हैं। शनिवार को इन आयु के 3912 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगी जबकि 5350 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई। इसी तरह 45 से 59 वर्ष के आयु के 60 लाख 37 हजार 292 लोगों को पहली जबकि नौ लाख 16 हजार 124 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं।
 
12 जून को 45 से 59 आयु वर्ग के 20 हजार 993 लोगों को पहली जबकि 6692 लोगों को दूसरी खुराक लगी। गत एक मई से 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के शुरु किए गए टीकाकरण में अब तक 33 लाख 48 हजार 531 लोगों को पहली खुराक लगी है जबकि इस आयु वर्ग के 1430 लोगों को दूसरी खुराक लगी। शनिवार को 18 से 44 आयु के दो लाख 47 हजार 542 लोगों के कोरोना टीके की पहली खुराक लगी है जबकि 217 लोगों इसकी दूसरी खुराक दी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »