26 Apr 2024, 09:19:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के छात्रों ने स्थापित किए सफलता के नए कीर्तिमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2021 1:33PM | Updated Date: Apr 19 2021 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के होनहार छात्रों ने फिर से अपना परचम लहराया ,ओलंपियाड परीक्षाओं के तहत आईएमओ परीक्षा में कुल 234 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 30 छात्रों ने उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक जीतें। इसके अलावा 8 छात्रों ने मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन तथा डिस्टिंक्शन का सर्टिफिकेट प्राप्त किया। कक्षा 3 के विहान गुर्जर और रितिशा जैन, कक्षा 4 के कल्पित जैन और कक्षा 8 की कर्मन्या गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय रैंक प्रथम प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा जीतने वाले सभी छात्र-छात्राओं को 1000 रुपये का उपहार, अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक और उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति  और प्रशासन ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें उज्ज्वल  भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »