29 Mar 2024, 18:19:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र विधान परिषद की 11 सीटों पर करीब 55 फीसदी मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2020 12:16AM | Updated Date: Dec 2 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्रातक एवं छह शिक्षक खंड के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिये मंगलवार को करीब 55 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद-झांसी स्रातक खंड में सबसे ज्यादा मतदान हुआ वहीं गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक खंड में 70 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे। इक्का दुक्का स्थानों पर मामूली झड़प की घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कोविड प्रोटोकाल के तहत सम्पन्न हुआ। सुबह के समय मतदान की रफ्तार सुस्त रही जबकि धूप खिलने के साथ लोगों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
 
आगरा स्रातक खंड में शाम चार बजे तक 35.23 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे जबकि इलाहाबाद झांसी स्रातक खंड में 42.87,लखनऊ स्रातक खंड में 34.26,मेरठ स्रातक खंड में 37.82,वाराणसी स्रातक खंड में 36.91 फीसदी मतदान हुआ था। इसी तरह शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में आगरा में 65.87,बरेली-मुरादाबाद में 69.72, गोरखपुर फैजाबाद सीट में 70.19,लखनऊ में 60.25,मेरठ में 58.38 और वाराणसी खंड सीट पर 65.27 फीसदी मतदान हुआ था। शाम चार बजे तक स्रातक और शिक्षक खंड में औसतन 52.41 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं बलरामपुर मे मतदाता सूची मे गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डा एसपी यादव ने चुनाव को रद्द कर त्रुटिपूर्ण वोटर लिस्ट को ठीक कराए जाने की मांग की। जौनपुर में प्रदेश के राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और उन्होंने 184 बूथ संख्या पर अपना मत डाला। राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने आज सबसे पहले एटा के जवाहर लाल नेहरू स्रातकोत्तर महाविद्यालय में अपने  बेटे के साथ मतदान किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्रातक और शिक्षक एमएलसी की सभी सीटें जीतेगी।
 
इन 11 सीटों पर 199 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला हालांकि उसके बाद भी कतार में लगे लोगों को वोट डालने दिया गया। आगरा स्रातक खंड सीट पर कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जबकि इलाहाबाद झांसी स्रातक खंड सीट पर कुल 16,लखनऊ स्रातक खंड सीट पर 24,मेरठ स्रातक खंड सीट पर 30 और वाराणसी खंड स्रातक सीट पर कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
 
शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में आगरा में 16,मुरादाबाद में 15, गोरखपुर फैजाबाद सीट में 16,लखनऊ में 11,मेरठ में 15 उम्मीदवार और वाराणसी खंड सीट पर कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पांच खण्ड स्रातक निर्वाचन क्षेत्रों में 114 प्रत्याशी तथा छह खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 85 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान परिषद के इस निर्वाचन के लिए कानपुर नगर, कानपुर देहात एवं उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के सभी 72 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »