27 Apr 2024, 02:12:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अल्मोड़ा में लाखों रुपए की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 9:57PM | Updated Date: Nov 30 2020 9:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में विशेष अभियान समूह (एसओजी) एवं लमगड़ा पुलिस की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 4,10,000 रुपये की चरस बरामद की है। अल्मोड़ा पुलिस के अनुसार तीनों तस्करों को लमगड़ा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण सिंह मीणा के निर्देश पर रविवार और सोमवार को मादक द्रव्य तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत गत गाजर गांव को जाने वाले रास्ते और मोरोनौला में संयुक्त अभियान चलाया गया। रविवार रात को चलाये गये अभियान के तहत यशपाल सिंह चिलवाल निवासी ग्राम चमोली, बडोन, मुक्तेश्वर, नैनीताल और घनश्याम सिंह थापा निवासी सुंदरखाल, मुक्तेश्वर, नैनीताल की तलाशी ली गई।

दोनों के पास से दो किलो से अधिक चरस बरामद की गई। बरामद चरस की कीमत 2,30,000 रुपए आंकी गई है। दोनों तस्करों को तत्काल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ लमगड़ा थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सोमवार को चलाए गए अभियान के तहत एसओजी और लमगड़ा पुलिस टीम ने मोरोनौला के पास से खुशाल सिंह नामक युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से एक किलो 800 ग्राम चरस बरामद की हुई। बरामद चरस की कीमत 1,80,000 आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ मामला लमगड़ा थाना में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि चरस को अपने गांव और आसपास के क्षेत्र से ख़रीद कर ला रहे थे और ऊंचे दाम पर हल्द्वानी बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »