29 Mar 2024, 11:32:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इतिहास बनाने वाले को ही इतिहास याद रखता है : दीपक प्रकाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2020 12:49AM | Updated Date: Sep 16 2020 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं के ऐतिहासिक सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए मंगलवार को कहा कि इतिहास उसी को याद रखता है, जो इतिहास बनाता है। 

प्रकाश ने नई दिल्ली से झारखंड के सेवा कार्यों का ई-बुक सहिया का लोकार्पण करते हुए कहा कि ‘सहिया’ इस मिट्टी से जुड़ा हुआ सुंदर और प्यारा शब्द जिसे पार्टी ने अपने सेवा कार्यों के ई-बुक का नाम दिया है। उन्होंने सेवा कार्य एवं ई-बुक निर्माण में लगे कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने बड़े कार्यों को सहज और सरल ढंग से धरातल पर उतारा है। पूरी दुनिया कोरोना से त्रस्त है वहीं अपने देश और प्रदेश में लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने जान की बाजी लगाकर सेवा ही संगठन को साकार किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »