28 Mar 2024, 16:53:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

परिजनों की अपील ठुकरा कर आतंकवादी बना युवक बांदीपोरा में गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 1:17PM | Updated Date: Aug 12 2020 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में परिजनों की अपील नजरअंदाज कर घर छोड़कर आतंकवादी संगठन में शामिल होने वाले एक युवक को सुरक्षाबलों ने बुधवार को बांदीपोरा जिले से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि हंदवाडा कुपवाडा के शाहीपोरा निवासी अकीब मोहम्मद ने 27 जून को घर छोड़ दिया था। उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने एक वीडियो संदेश के जरिए अकीब से घर लौटने की अपील की थी।
 
वीडियो संदेश में कहा गया था,‘‘भले ही तुमने गलत रास्ता अपना लिया हो, कृपया वापस लौट आओ और चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि हमने मेजर साहब (सेना के अधिकारी) से इस बारे में बात कर ली है। उन्होंने मदद का वादा किया है और कहा है कि तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
 
हंदवाड़ा डिग्री कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र अकीब ने हालांकि परिवार की अपील को नजरअंदाज कर दिया और आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया जिसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आज एक संयुक्त अभियान चलाकर उसे बांदीपोरा से गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में 20 जुलाई से लापता एक किशोर 25 जुलाई को आतंकवादी संगठन अल-बद्र में शामिल हो गया था हालांकि पुलिस ने इस सप्ताह एक युवक को इस संगठन में शामिल होने से बचा लिया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »