28 Mar 2024, 15:03:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दारोगा राय की पोती करिश्मा राय और जदयू नेता अनिल महाराज राजद में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2020 6:36PM | Updated Date: Jul 2 2020 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की पौत्री करिश्मा राय और मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल महाराज आज अपने-अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सुराय एवं महाराज ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
 
इसके बाद शामिल हुए दोनों नेताओं को राजद की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सुराय ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए किसी से भी टकराने का माद्दा रखती हैं। उनके आदर्श राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं और उनके परिवार से मिला प्यार उनको पार्टी के लिए संघर्ष करने की ताकत देगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने के लिए प्रेरणा स्रोत उनके दादा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय हैं, जो प्रदेश के लोगों के लिए समर्पित होकर काम कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »