19 Apr 2024, 21:28:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किश्तवाड में भालू ने महिला पर किया हमला, और फिर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 5:27PM | Updated Date: Jun 1 2020 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड जिले के सुदूरवर्ती इलाके मंड्राल भेक में सोमवार को एक भालू ने हमलाकर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यहां बताया कि पीड़ित महिला मुगल मैदान तहसील के द्रुबील गांव की रहने वाली है और उसका नाम हाजरा बेगम है। महिला गंभीर रूप से उस समय घायल हो गयी जब वह डोडा वन क्षेत्र के थेकरी रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 15 के मंड्राल भेक में एक काले भालू ने उस पर हमला कर दिया था। महिला को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले जाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए जम्मू भेज दिया गया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »