26 Apr 2024, 11:31:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में 6437 चिकित्सक की बहाली 31 मार्च तक हो जाएगी : मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 3:44PM | Updated Date: Feb 28 2020 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य में  चिकित्सकों की कमी को स्वीकार करते हुए आज विधानसभा में आश्वस्त किया कि  चिकित्सकों और नर्सों के रिक्त पदों पर 31 मार्च तक बहाली की प्रक्रिया  पूरी कर ली जाएगी। पांडेय ने विधानसभा में  राष्ट्रीय जनता दल के शिवचंद्र राम के अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में  स्वीकार किया कि राज्य में चिकित्सकों और नर्सों की कमी है। 

उन्होंने कहा  कि राज्य में चिकित्सकों के कुल स्वीकृत पद 10609 हैं, जिनमें से अभी 4172  चिकित्सक ही कार्यरत हैं शेष 6437 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इन रिक्त पदों पर 2425 विशेषज्ञ चिकित्सक और 4012  सामान्य चिकित्सक की नियुक्ति के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचन  भेज चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि  पिछले वर्ष अप्रैल से इसके लिए प्रक्रिया शुरू भी की जा चुकी है। 

आवेदन के  बाद 2425 विशेषज्ञ चिकित्सकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया नवंबर से शुरू  हुई जबकि 4012 सामान्य चिकित्सक के काउंसलिंग पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक  लगा दी। इस पर राज्य सरकार ने अपील की जिसके बाद उच्चतम न्यायालय का सरकार  के पक्ष में फैसला आया। इसके बाद से फिर से बहाली की प्रक्रिया शुरू हो  गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »